Ad Code

Responsive Advertisement

Computer Generations in hindi

कम्प्यूटर का पीढ़ियाँ ( Generation of Computer ) 

 16 वीं शताब्दी के आरम्भ से ही कम्प्यूटर का विकास प्रारम्भ हो चुका था।प्रारम्भ में जिन कम्प्यूटरों का निर्माण होता था, वे आकार में काफी बड़े और वजनी होते थे। कभी कभी ये पूरे एक कमरे के आकार के होते थे। जैसे जैसे समय बदलता गया, तकनीकी का विकास होता गया, कम्प्यूटर की बनावट और कार्यक्षमता में बदलाव किया जाने लगा।  जो कम्प्यूटर आज हमारे सामने है, पहले यह ऐसा नहीं हुआ करता था। कई तरह के परिवर्तन और सुधार से कम्प्यूटर का यह रूप हमारे सामने है। इस विकास की अवधि को हम पाँच अलग अलग पीढ़ियों में बाँटकर देख सकते हैं।

 प्रथम पीढ़ी के कम्प्यूटर ( 1942 से 1955 तक ) 

 •  वैक्यूम ट्यूब का प्रयोग
 • स्टोरेज के लिए पंचकार्ड का प्रयोग
 • संग्रहण के लिए मैग्नेटिक ड्रम का प्रयोग
 • आकार में बहुत बड़े, स्पीड व मेमोरी बहुत कम, बहुत कम विश्वसनीय
 • उदाहरण-   ENIAC, EDVAC, EDSAC, UNIVAC, MARK-1 

 द्वितीय पीढ़ी के कम्प्यूटर ( 1956 से 1965 तक ) 

 • वैक्यूम ट्यूब के स्थान पर ट्रांजिस्टर का प्रयोग
 • प्रथम पीढ़ी की अपेक्षा कम खर्चीले, अधिक तेज व विश्वसनीय
 • प्रिंटर व आपरेटिंग सिस्टम का प्रयोग 
 • COBOL और FORTRAN भाषा का विकास
 •उदाहरण-  IBM-1600, IBM-7094

 तृतीय पीढ़ी के कम्प्यूटर ( 1966 से 1975 तक)

 • IC ( Integrated Circuit ) का प्रयोग
 • आकार व वजन कम होने के कारण आसान रख रखाव
 • हाई लेवल लैंग्वेज का व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल
 • उदाहरण- IBM-360, HONEYWELL-6000 series


 चतुर्थ पीढ़ी के कम्प्यूटर ( 1975 से 1985 तक )

 • चिप व माइक्रोप्रोसेसर का प्रयोग
 • LSI ( Large Scale Integrated circuit ) का प्रयोग
 • आम आदमी के क्रय क्षमता के भीतर
 • आकार में कमी, मेमोरी में वृद्धि
 • कम्प्यूटर नेटवर्क का विकास
 • उदाहरण - Dec 10, Star 1000, PCs, Cray-X-MP ( super computer )


 पंचम पीढ़ी के कम्प्यूटर ( 1985 से अब तक )

 • ULSI ( Ultra Large Scale Integrated Circuit ) का प्रयोग
 • आवश्यकतानुसार आकार
 • इंटरनेट का प्रयोग
 • मल्टीमीडिया
 • कृत्रिम बुद्धि ( Artificial Intelligence ) 
 • उदाहरण- Desktop, Laptop, Notebook etc


कम्प्यूटर की पीढ़ियों के बारे में और विस्तार से जानने के लिए ये वीडियो देखें। 
https://youtu.be/P2rAe3NbeMA


tags

coputer ki pidhiya,generation of computer,computer generation,कंप्यूटर की पीढ़ियाँ,computer ki pidhiya kya hai,computer generation full detail


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ