जनवरी 2021 करेंट अफेयर्स/January 2021 current affairs
दोस्तों करेंट अफेयर्स या समसामयिकी घटनाओं का ज्ञान होना न सिर्फ हमारी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि एक जागरूक व्यक्ति के लिए देश में हो रही छोटी बड़ी घटनाओं की जानकारी होना अत्य़ंत आवश्यक है।
आज हम जनवरी 2021 माह के सम्पूर्ण करेंट अफेयर्स का एक संकलन लेकर आए हैं, जिसमें जो भी देश विदेश की घटनाएं जनवरी माह में हुई हैं, उन सभी का क्रमिक और विश्लेषित रूप में वर्णन है, परीक्षोपयोगी बनाने के लिए हमने इसे प्रश्नोत्तर के रूप में लिखा है।
Watch video click Here
NCERT Update youtube channel
SUBSCRIBE
1.
'वन
स्कूल वन आईएएस'
का
संबंध किस राज्य से है
क) मध्य
प्रदेश
ख) छत्तीसगढ़
ग) केरल
घ) बिहार
वन स्कूल वन आईएएस योजना का लक्ष्य केरल राज्य के 10,000 मेधावी लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सिविल सेवाओं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है।
2. निम्नलिखित में से किस देश ने अपने राष्ट्रगान की पंक्ति में परिवर्तन किया है
आस्ट्रेलिया
अमेरिका
न्यूजीलैंड
पाकिस्तान
आस्ट्रेलियाई राष्ट्रगान (Advance Australia Fair) की दूसरी पंक्ति के “For we are young and Free” को “For we are one and free” में बदल दिया गया है।
3. जनवरी 2021 में सरदार बूटा सिंह का निधन हो गया, वे किस राज्य के राज्यपाल थे
उत्तर प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
बिहार
सरदार बूटा सिंह एक भारतीय राजनीतिज्ञ, भारत के पूर्व गृह मंत्री व बिहार के पूर्व राज्यपाल थे।
4. निम्नलिखित में से किस राज्य की सरकार ने सिख गुरुओं के इतिहास को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाए जाने की घोषणा की
पंजाब
उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल
हरियाणा
5. हाल में ही किस देश ने पाकिस्तानी महिलाओं के लिए मलाला युसूफजई छात्रवृत्ति अधिनियम पारित किया
पाकिस्तान
रूस
अमेरिका
भारत
6. निर्माणाधीन मैत्री सेतु भारत के किस राज्य को बांग्लादेश से जोड़ेगा
असम
मिजोरम
त्रिपुरा
पश्चिम बंगाल
मैत्री सेतु फेनी नदी पर अवस्थित है। इसका अन्य नाम फेनी सेतु भी है। यह सेतु त्रिपुरा राज्य को बांग्लादेश को जोड़ेगा
7. 20 जनवरी 2021 ने जोसेफ रॉबिनेट बाइडेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
45 वें
46 वें
47 वें
48 वें
जो वाइडेन ने 2020 के संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को पराजित किया, व 46 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण किया।
8. 5जी तकनीक के संचालन का प्रदर्शन करने वाली भारत की पहली दूरसंचार कंपनी है
वोडाफोन
जियो
एयरटेल
बीएसएनएल
9. महिला एशियाई कप 2022 खेला जाएगा
भारत में
रूस में
इंग्लैण्ड में
जापान में
10. हाल ही में टेस्ला ने भारत में अपनी भारतीय सहायक कंपनी पंजीकृत की है
चेन्नई में
बंगलुरू में
मुम्बई में
दिल्ली में
टेस्ला एक इलेक्ट्रिकल कार बनाने वाली कंपनी है, जिसके सीईओ एलन मस्क हैं।
11.हाल ही में इको फ्रेँडली पेंट को लांच किया है
नरेन्द्र मोदी ने
नितीश कुमार ने
रामनाथ कोविन्द ने
नितिन गडकरी ने
केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने, खादी और ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा तैयार गोबर से बने पेंट को लांच किया है।
12. रेशमा मरियम राय, मात्र 21 वर्ष की उम्र में देश की सबसे युवा पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं, उनका संबंध किस राज्य से है
उत्तर प्रदेश
केरल
हरियाणा
मध्य प्रदेश
13. भारत का पहला फायर पार्क स्थापित किया गया है
उत्तर प्रदेश में
त्रिपुरा में
राजस्थान में
उड़ीसा में
5 जनवरी 2021 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारत के पहले फायर पार्क का उद्घाटन किया।
14. किस राज्य सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए लांच पैड योजना की शुरूआत की है
उत्तर प्रदेश
हिमांचल प्रदेश
मध्य प्रदेश
केरल
मध्य प्रदेश सरकार ने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लड़के लड़कियों के लिए लांच पैड योजना की शुरूआत की है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को एक मंच प्रदान करना है, जिसके माध्यम से वे अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण जारी रखकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
15. वैक्सीन मैत्री पहल, भारत द्वारा पड़ोसी देशों को कोविड-19 टीके प्रदान करने की पहल है, जिसके अन्तर्गत नेपाल को भेजे गए हैं
10800 टीके
1 मिलियन टीके
5 लाख टीके
50,000 टीके
16. किस राज्य की सरकार ने ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर कमलम करने का फैसला किया है
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
गुजरात
मध्य प्रदेश
कमलम एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है, कमल के समान।
17. हाल में ही किस राज्य ने एक जिला एक शिल्प नामक अभियान शुरू किया है
पश्चिम बंगाल
हरियाणाज
गुजरात
मध्य प्रदेश
18. हाल में ही नई स्कूल बैग नीति , 2020 लागू की गई है
NCERT द्वारा
NIOS
द्वारा
NCTE
द्वारा
CIET द्वारा
इस नीति में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के होमवर्क और उसके वजन से संबंधित दिशा निर्देश हैं। नीति के मुताबिक कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों का स्कूल बैग उनके शरीर के वजन के 10 % से अधिक नहीं होेना चाहिए।
19. क्लेयर पोलोसैक ( Claire Polosak ) पुरुषों के टेस्ट क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनी हैं, यह किस मैच के दौरान हुआ
Ind vs Eng
Ind vs Aus
Aus vs Ban
Pak vs Eng
20. स्टील एथारिटी ऑफ इण्डिया (SAIL) की पहली महिला चेयरपर्सन बनी हैं
सोमा मण्डल
राजेश स्वामी
रोशनी नाडर
डी वी शांता
21. किस राज्य ने नौ लाख छात्रों को जनवरी से अप्रैल 2021 के बीच रोज दो जीबी डाटा देने का फैसला किया है
केरल
उत्तर प्रदेश
हरियाणा
तमिलनाडु
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने इस योजना का ऐलान किया है।
22. दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर निकली परेड में प्रथम स्थान मिला है
राजस्थान को
असम को
उत्तर प्रदेश को
गुजरात को
उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तुत राम मंदिर की झांकी को केन्द्रीय युवा एवं खेल मंत्री किरण रिरिजू ने प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।
23. 17 जनवरी 2021 को गुलाम मुस्तफा खान का निधन हो गया। उन्हे पद्मभूषण पुरस्कार मिला था
कला के क्षेत्र में
साहित्य के क्षेत्र में
विज्ञान के क्षेत्र में
समाजसेवा के क्षेत्र में
24. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की कौन सा मोबाइल अप्लीकेशन जारी किया
सतर्क नागरिक
भ्रष्टाचार नियंत्रण
सुरक्षा
एंटी करप्शन
25. एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल किया है
झोंग शानशान
मुकेश अम्बानी
जैक मा
एलन मस्क
चीन के बोतल वाटर किंग कहे जाने वाले झोंग शानशन भारत के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
ncert update youtube channel


0 टिप्पणियाँ
Please don;t type any spam words.