उ.प्र. बी.एड प्रवेश परीक्षा 2021 / UPBED Admission and Entrance Notification
दोस्तो,
लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के 16 विश्वविद्यालयों व उनके संघटक कालेजों में द्विवर्षीय बी.एड पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है।
अगर आप भी बी.ए़ड में प्रवेश लेना चाहते हैं, या फिर लेने वाले हैं, तो यहाँ पर आपको सारी जानकारियाँ क्रमबद्ध तरीके से मिल जाएंगी।
आयोजन
प्रवेश परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ करा रही है।
न्यूनतम शैक्षिक
अर्हता
बी.एड में प्रवेश लेने हेतु अभ्यर्थी को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान/ सामाजिक विज्ञान /मानविकी विषयों में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर होना चाहिए।
महत्त्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि- 18/02/2021
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि- 15/03/2021
विलम्ब शुल्क सहित आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 22/03/2021
प्रवेश पत्र 10/05/2021
प्रवेश परीक्षा की तिथि- 19/05/2021
प्रवेश परीक्षा परिणाम की तिथि- 20-25/06/2021
आवेदन शुल्क
सामान्य, पिछड़ा वर्ग व अन्य राज्य के अभ्यर्थियों के लिए 1500 रूपये
उत्तर प्रदेश के अनुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 750 रूपये
15/02/2021 के बाद आवेदन करने पर नियमानुसार विलम्ब शुल्क भी लिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
आनलाइन पंजीकरण
आवेदन पत्र को पूर्ण करना
शुल्क भुगतान
प्रवेश परीक्षा का प्रारूप
बी.एड की प्रवेश परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे।
सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ Objective प्रकार के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक प्रदान किए जाएंगे।
प्रथम प्रश्न पत्र
सामान्य ज्ञान 50 प्रश्न 100 अंक
भाषा (हिन्दी या अंग्रेजी में से एक ) 50 प्रश्न 100 अंक
द्वितीय प्रश्न पत्र
सामान्य अभिरूचि परीक्षण 50 प्रश्न 100 अंक
विषय (कला/विज्ञान/वाणिज्य/कृषि में से एक ) 50 प्रश्न 100 अंक
नोट- कला/विज्ञान/वाणिज्य/कृषि में से एक विषय के रूप में आप को वही विषय चुनना है जिस विषय का अध्ययन आपने स्नातक में किया हो।
सहायता हेल्पलाइन
आवेदन से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप jeebed2021@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं, या फिर लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर जानकारियाँ ले सकते हैं।
दोस्तों उम्मीद है, आपको ये जानकारियाँ पसन्द आयी होंगी।
ज्यादा जानकारी के लिए ये वीडियो देखें।
Watch Full video
साथ ही हमारा यूट्यूब चैनल जरूर सब्सक्राइब कर लें। ncert update को इंस्टाग्राम व फेसबुक पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Subscribe our youtube channel
https://www.youtube.com/channel/UCTAGc2Rrr_DUXD1Dw9EPJpA
@ncertupdate
follow us on facebook
https://www.facebook.com/ncertupdate/
follow us on instagram
https://www.instagram.com/ncertupdate/
धन्यवाद


0 टिप्पणियाँ
Please don;t type any spam words.