O Level computer course in detail
ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स सम्पूर्ण जानकारी
दोस्तों, कम्प्यूटर के हमारे दैनिक जीवन में बढ़ते उपयोग के साथ ही इसका ज्ञान हमारे लिए अत्य़ंत महत्त्वपूर्ण हो गया है। कम्प्यूटर के बिना एक आधुनिक मानव के जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती।
कम्प्यूटर के बारे में अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए हम तरह तरह के कोर्स करते हैं। जैसे - CCC, Programming, O Level etc.
आइए आज हम ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स के बारे में विस्तार में समझते हैं। हम ये भी समझेंगे कि ये कोर्स हमारे लिए अति आवश्यक क्यों है।
क्या है O Level कोर्स (What is O Level Course)
दोस्तों O Level एक कम्प्यूटर कोर्स है, जिसको NIELIT (National Institute of Electronics And Technology) नामक संस्था संचालित करती है। यह संस्था भारत सरकार की एक संस्था है, जो कम्प्यूटर के क्षेत्र में ढेरों कार्यक्रम चला रही है।
हमें O Level क्यों करना चाहिए?
• कम्प्यूटर और प्रोग्रामिंग के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए
• प्राइवेट क्षेत्र में जॉब के अवसर के लिए
• विभिन्न तरह की सरकारी नौकरियों में O Level एक जरूरी शर्त होती है, जैसे कि सहायक समीक्षा अधिकारी ( ARO )की पोस्ट के लिए
योग्यता ( Eligibility )
O Level कम्प्यूटर कोर्स करने के लिए आपको किसी भी स्ट्रीम से बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, या फिर 10 वीं के बाद आईटीआई करने वाले छात्र भी इस कोर्स को कर सकते हैं।
अवधि ( Course Duration )
इस कोर्स की अवधि 1 वर्ष (दो सेमेस्टर) की होती है।
एडमिशन प्रक्रिया ( Admission Process )
इस कोर्स में हम दो तरह से एडमिशन ले सकते हैं-
1. स्वतः (SELF) - हम NIELIT की ऑफीशियल वेबसाइट www.nielit.gov.in पर जाकर रजिस्टेशन कर सकते हैैं।
2. संस्थान द्वारा (By Institute) – हम NIELIT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान में एडमिशन लेकर भी इस कोर्स को कर सकते हैं।
अंतिम तिथि ( Last Date )
जुलाई 2021 में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए रजिस्टेशन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 तय की गई है।
रजिस्टेशन शुल्क ( Registration Fee )
रजिस्टेशन के समय छात्र को 500 रूपये का शुल्क देना होता है।
सम्पूर्ण शुल्क ( Total Fee )
ओ लेवल में चार पेपर या माड्यूल्स होते हैं, सभी पेपर्स के लिए हमें 850 रूपये प्रति पेपर शुल्क देना होता है, साथ में 500 रूपये प्रैक्टिकल के व 100 रूपये प्रोजेक्ट के लिए चार्ज किये जाते हैं।
परीक्षा तिथि ( Exam Date )
हर वर्ष के जनवरी और जुलाई माह में ओ लेवल कोर्स की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाती है।
पाठ्यक्रम ( Syllabus )
4 पेपर या माड्यूल्स
M1R5 : Information Technology and Network Basics
M2R5: Web Designing and Publishing
M3R5: Programming and Problem Solving Through Python
M4R5: Internet of Things
एग्जाम पैटर्न ( Exam Pattern )
प्रत्येक माड्यूल के पेपर 100 अंक के होते हैं, जिसमें 40 अंक के प्रश्न Objective होते हैं तथा शेष 60 अंक के उत्तर आपको लिखने होते हैं। पास होने के लिए हमें प्रत्येक पेपर में 100 में से कम से कम 50 अंक प्राप्त करने होते हैं।
प्रश्नों का उत्तर आप हिन्दी या अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिख सकते हैं, इसका विकल्प आपको परीक्षा फार्म भरते समय पूछा जाएगा, कि आप उत्तर किस भाषा में लिखना पसन्द करेंगे।
चारों माड्यूल्स की परीक्षाओं के लगभग 20 दिन बाद ओ लेवल के प्रैक्टिकल होते हैं, और साथ ही प्रोजेक्ट जमा होते हैं।
रिजल्ट ( Result )
परीक्षा होने के 3 माह के भीतर ओ लेवल कम्प्यूटर कोर्स का रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है, जो कि ग्रेड में रहता है अंकों में नहीं।


1 टिप्पणियाँ
Project kaise submit honge sir?
जवाब देंहटाएंPlease don;t type any spam words.